कोल: हाथरस कांड में मृत लोगों के परिजनों से पिलखना में मिले किसान नेता राकेश टिकैत, बोले 50 लाख मुआवजा दे सरकार
Koil, Aligarh | Jul 8, 2024 हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 122 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिलखना के एक ही मोहल्ले के रहने वाले मां बेटे सहित 4 लोग शामिल थे। घटना के बाद किसान नेता राकेश टिकैत आज पिलखना पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने मृतकों के परिवार के साथ हमेशा साथ खड़े रहने की बात कही है।