कोल: जिले में बायोमेट्रिक सिस्टम पर हाजिरी लगाने को लेकर प्रधानाचार्यों ने उठाये सवाल, पहले पुरानी मांगे पूरी करे सरकार
Koil, Aligarh | Jul 8, 2024 सरकार के द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की हाजिरी बायोमेट्रिक मशीनों पर लगाने के आदेश दिए गए हैं। यह नियम 8 जुलाई से प्रदेश भर में लागू कर दिया गया है। बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने पर प्रधानाचार्यो ने सवाल उठाये हैं। प्रधानाचार्यों ने कहा कि हम सरकार के इस फैंसले का स्वागत करते हैं लेकिन सरकार पहले अध्यापकों की पुरानी मांगों को पूरा करें।