कोल: रोरावर, दबंगो ने मकान के ताले तोड़ किया कब्ज़ा, विरोध करने पर मकान मालिक पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर किया घायल
Koil, Aligarh | Jul 8, 2024 थाना रोरावर इलाके में बंद मकान के ताले तोड़कर दबंगों के द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया।मकान मालिक पिता-पुत्र ने विरोध किया तो दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया। घायलों ने मामले से सोमवार को पुलिस को अवगत करा कर अपनी शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह भेज दिया है।