कोल: घास की मंडी में मॉब लिंचिंग में मारे गए औरंगजेब के परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद, कहा- संसद में उठाएंगे मुद्दा
Koil, Aligarh | Jul 8, 2024 ASP प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद आज अलीगढ़ पहुंचे। घास की मंडी में उन्होंने मोब लीचिंग में मारे गए औरंगजेब के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने औरंगजेब व उसके साथियों पर की गई कार्रवाई को गलत बताते हुए इस मुद्दे को संसद में उठाने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने औरंगजेब व उसके साथियों पर की गई FIR को खत्म कराने का आश्वासन दिया है।