Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

#पटेलनगर :-नीट की तैयारी कर रही 23 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या,पुलिस मामले की जांच में जुटी। देहरादून:-17 जून 2026 देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती रिया थापा ने सुसाइड कर लिया। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिलने से इसकी पुष्टि हुई। जानकारी के अनुसार चंद्रमणि निवासी 23 वर्षीय रिया कुमारी नीट की तैयारी कर रही थी। वह पहले भी नीट की परीक्षा दे चुकी थी, लेकिन सिलेक्ट नहीं होने पर निराश थी। रिया कुमारी ने अपने कमरे में जीवन लीला समाप्त कर ली। जब परिजन रिया के कमरे में गए तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। परिजनों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने मौके पर पहुंची. उन्होंने कमरे में शव की जांच पड़ताल की, साथ ही पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें लिखा था कि मम्मी पापा आई लव यू, मैने पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने पर यह कदम उठाया है. मौके पर जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है। मामले के संबंध में सीओ सिटी अंकित कंडारी ने बताया कि बीते दिन कोतवाली पटेलनगर को इसकी सूचना मिली। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो घर पर एक लड़की द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करना देखा गया। इसके साथ ही एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें लिखा था "आई लव यू मम्मी पापा" और अपने सुसाइड की वजह इनकंपिटेंट होना बताया गया। सीओ अंकित कंडारी ने यह भी बताया कि रिया प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी किया करती थी और देर रात तक पढ़ती थी, सुबह जब मां ने ब्रेकफास्ट के लिए दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिसके बाद इस पूरी घटना का पता चला। सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि पुलिस की पंचनामा की कार्रवाई के साथ ही जांच भी की जा रही है। #highlightseveryonefollowers #followerseveryone #NewsUpdate #UttarakhandNews #BreakingNews # @top fans Sahdev Singh Pundir Uttarakhand Police Suddowala Mandal Yashpal Negi Vikasnagar, Dakpathar

Uttarakhand, India | Jun 17, 2026

MORE NEWS