शाहदरा: शाहदरा पुलिस ने 'ऑपरेशन विश्वास' के तहत बनाया बड़ा रिकॉर्ड
राजधानी दिल्ली में शाहदरा पुलिस ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। शाहदरा जिला पुलिस ने पिछले दो साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस साल ऑपरेशन विश्वास अभियान चलाकर एक करोड़ कीमत के 625 मोबाइल अलग-अलग राज्यों से तलाश कर उनके मालिक को सौंपा