जिला परिषद के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में दो दिवसीय जिला स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में किया गया। अपने संबोधन में कलक्टर ने निर्देश दिए कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का मिशन है. जनगणना से प्राप्त आंकड़े ही भविष्य की सरकारी योजनाओं, संसाधन आवंटन और नीति निर्धारण का मुख्य आधार बनेंगे।