लातेहार: संवेदक संघ ने विधायक प्रकाश राम को 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा, समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिला
लातेहार संवेदक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के अध्यक्ष राजन तिवारी के नेतृत्व में रांची स्थित विधानसभा आवास में लातेहार के विधायक प्रकाश राम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को संवेदकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा।जानकारी राजन तिवारी ने सोमवार की सुबह आठ बजे दी।