फुलवरिया: प्रखंड कल्याण अधिकारियों ने काला पट्टी बांधकर सामूहिक अवकाश की चेतावनी दी, सात सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
गोपालगंज जिले के विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित प्रखंड कल्याण पदाधिकारीयों ने अपने सात न्यायोचित मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश का मन बनाकर जिला प्रशासन पर दबाव बढ़ा दिया है। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के उत्थान में आ रही क्षेत्रीय समस्याओं के निदान हेतु संघ के मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं किए जाने के कारण उन्हें सामूहिक अवकाश पर जाने हे