घाटमपुर: स्टेशन रोड स्थित सरकारी राशन की दुकान पर महिला कोटेदार और उसके भाई पर कालाबाजारी का आरोप, मुकदमा दर्ज
घाटमपुर के स्टेशन रोड पर स्थित सरकारी राशन की दुकान पर महिला कोटेदार और उसके भाई के खिलाफ कालाबाजारी करने व घाटतौली के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने शनिवार सुबह 10 बजे बताया पूर्ति निरीक्षक राम निरंजन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।आरोप है कि बुधवार को निरीक्षण के दौरान दुकान पर कालाबाजारी और घटतौली पकड़ी गई है।