घाटमपुर: हत्या या हादसा, पुलिस दोनों बिंदुओं पर करेगी जांच, पहेवा गांव के लापता बुजुर्ग का तालाब में मिला शव
साढ़ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव निवासी छोटन गुरुवार शाम से लापता थे। शुक्रवार सुबह उनका शव तालाब में पड़ा मिला था।थाना प्रभारी ने शनिवार सुबह 10:30 बजे बताया पुलिस हत्या या हादसा दोनों बिंदुओं पर जांच करेगी। मृतक शराब का लती था ऐसे में हादसे में भी मौत हो सकती है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।