घाटमपुर: साढ़ में 6 वर्षीय बच्ची के साथ आरोपी ने दुष्कर्म का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज
साढ़ में मां के साथ सो रही 6 वर्षीय मासूम को युवक उठा ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने गुरुवार रात 8:00 बजे बताया प्रकरण में गंभीर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।