घाटमपुर: पसेमा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा ऑटो, आधा दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं घायल, तीन गंभीर
साढ़ थाना क्षेत्र के पसेमा मोड़ के पास तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।दुर्घटना में ऑटो में बैठे आधा दर्जन से अधिक छात्र छात्राएं घायल हो गए।थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से तीन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।