घाटमपुर: साढ़ थाने की पुलिस पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- कार्रवाई नहीं हो रही, जान को है खतरा
साढ़ थाने की पुलिस पर माया देवी नाम की महिला ने शुक्रवार शाम 7बजे गंभीर आरोप लगाया। महिला ने बताया उसके साथ बीती 6 जुलाई को मारपीट हुई थी।तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसकी जान पर खतरा बना हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया चाचा भतीजी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।अन्य आरोपो की जांच की जा रही है।