घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा थाने के दरोगा पर एफआईआर के आदेश, जांच में लापरवाही के चलते मुख्य आरोपी को दी क्लीन चिट
सेन पश्चिम पर थाने के दरोगा प्रमोद पटेल पर सीजेएम न्यायालय ने गुरुवार शाम 5:00 बजे एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया हत्या के प्रयास के मामले में दरोगा ने जांच में लापरवाही बरती।पहले तो जांच नहीं की और उसके बाद मुख्य आरोपी को क्लीन चिट देते हुए कुल्हाड़ी से घटना को अंजाम देने की बात ही बदल दी।