कोटकासिम: आलमपुर गांव में पिकअप चालक के साथ हुई लूट, बदमाशों ने ₹80,000 लूटकर चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया रेफर
Kotkasim, Alwar | Jul 31, 2025 कोटकासिम थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के पास गुरुवार देर रात गरीब 9 बजे पिकअप चालक नरेश के साथ बाइक पर सवार होकर आए करीब आधा दर्जन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पिकअप चालक से ₹80000 लूट ले गए। शोर मचाने पर कुछ लोग बदमाशों के पीछे दौड़े। मसवासी गांव के पास बदमाशों को पकड़ लिया और एक बदमाश को पड़कर पिटाई कर दी। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया