हनुमानगढ़: दिवाली से पहले रेलवे स्टेशन पर जीआरपी अलर्ट, थाना प्रभारी किरणजीत कौर के नेतृत्व में चलाया गया जांच अभियान
दिवाली त्योहार के मद्देनजर हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। जीआरपी थाना प्रभारी किरणजीत कौर के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर में जांच अभियान चलाया जा रहा है।