घाघरा: रांची में राज्य स्तरीय पंचायत सहायक संघ के सदस्यों ने मंत्री चमरा लिंडा को मांग पत्र सौंपा
Ghaghra, Gumla | Dec 17, 2024 राज्यस्तरीय पंचायत सहायक संघ के सदस्यों ने एसटी एससी ओबीसी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से उनके रांची आवास में मुलाकात कर अपना मांग पत्र सौंपा। इस आशय की जानकारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष श्याम साहू ने देते हुए बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में घागरा प्रखंड सहित कई अन्य प्रखंडों से संघ के पदाधिकारी सदस्य संयुक्त रूप से मंत्री से मुलाकात किए।