घाघरा: घाघरा में पुराने पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल, गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Dec 16, 2024 घाघरा प्रखंड मुख्यालय पुराने पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर मैं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में कोटाम निवासी आलम अंसारी और गुमला निवासी एक युवक शामिल है।घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा भेजा गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को गुमला रेफर कर दिया गया