घाघरा: बड़काडीह गांव में स्ट्रॉबेरी खेती का सीओ ने किया निरीक्षण, किसान की प्रशंसा की
Ghaghra, Gumla | Dec 16, 2024 घाघरा प्रखंड के बड़काडीह निवासी दिलीप साहू की पीजी तक पढ़ाई करने के बाद नौकरी नहीं लगी तब उसने स्ट्रॉबेरी की खेती करने का सोचा और यूट्यूब के माध्यम से देखकर लगभग 50 डिसमिल में स्ट्रॉबेरी की खेती किया है। इस कहानी को सुनने के बाद घाघरा सीओ आशीष कुमार मंडल ने दिलीप के स्ट्रॉबेरी खेत पर पहुंच खेती का निरीक्षण किया और काफी खुश हुए।