घाघरा: घाघरा ब्लॉक परिसर में लगे जिम सेंटर में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त गुमला से जांच की मांग की
Ghaghra, Gumla | Dec 15, 2024 घाघरा ब्लॉक परिसर में लाखों रुपए के लागत से लगे जिम सेंटर भ्रष्टाचार का भेट चढ़ गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि उक्त जिम सेंटर में काफी अनियमितता बरती गई है।उक्त जिम सेंटर योजना में जमीन पर मैट लगाया जाना था। लेकिन ठेकेदार द्वारा उक्त मैट को नहीं लगाया गया।जिससे कई बच्चे उक्त जिम करने के क्रम में गिर जाने के कारण चोटिल हो जा रहे हैं।