घाघरा: नवडीहा के पास मोटरसाइकिल की टक्कर में साइकिल सवार घायल, गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Dec 15, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के नवडिहा के समीप मोटरसाइकिल चालक ने साइकिल सवार करंज टोली निवासी सुनील उरांव को टक्कर मार दिया। जिससे सुनील उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क के किनारे पड़े घायल अवस्था में ग्रामीणों ने सुनील को देखा। इसके बाद हल्की चोट होने के कारण उसे उसके घर पहुंचा दिया। घर में कुछ देर के बाद उसकी स्थिति खराब होने लगी।जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया।