NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई; neet.nta.nic.in पर देखें स्कोरकार्ड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर शाम NEET UG 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। समय पर रिजल्ट जारी होने से मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश और काउंसलिंग की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो सकेगी। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।इस वर्ष पेपर लीक विवाद के बाद NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। री-एग्जाम में देश और विदेश के करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परिणाम के अनुसार 11.21 लाख उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबद्ध मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए हैं।
#NEETUG2026 #NEETResult2026 #NTA #MedicalEntrance #MBBS #BDS #AYUSH #NEETExam #EducationNews #NCRExpressNews
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 16, 2026