हमीरपुर: मुंडेरा में विधवा के साथ आये दिन दबंग कर रहा गाली-गलौज, जान से मारने की कोशिश का लगाया आरोप
मुंडेरा निवासी विधवा सावित्री ने थानाध्यक्ष को दिये शिकायती पत्र मे आरोप लगाया है कि गांव निवासी रामाधीन धोबी आये दिन शराब पीकर उसके साथ गालीगलौज करता है। साथ ही सरकारी हैंडपंप में पानी भरने जाने पर भी गाली देता है। पीडिता ने उससे जान का खतरा बताते हुये आरोप लगाया है कि वह घर मे अकेली रहती है। आरोपी शराब पीकर कुल्हाड़ी से दरवाजा फाड़ने का प्रयास करता हैं।