हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के ककरोऊ गांव निवासी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
कुरारा थाना क्षेत्र के ककरोऊ गांव निवासी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है । क्षेत्र के ककरोऊ गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र शिवशंकर के खिलाफ वर्ष 2015 में कुरारा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।जो कि न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। लगातार न्यायालय में पेश न होने के कारण न्यायालय से इसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।