हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के भौली के मजरा कोतुपुर गांव निवासी महिला के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
कुरारा थाना क्षेत्र के भौली ग्राम पंचायत के मजरा कोतुपुर गांव निवासी महिला ने गाली गलौज करने व मना करने पर मारपीट करने की तहरीर थाने में दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के कोतूपुर गांव निवासी महिला श्री मती पूनम पत्नी प्रहलाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती शाम पांच बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी।