उनियारा: उनियारा पंचायत समिति में प्रधान का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया
Uniara, Tonk | Sep 23, 2026 पंचायतराज चुनाव को लेकर निकाली गई लाटरी में उनियारा पंचायत समिति में प्रधान का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। प्रधान का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर पर कई दावेदारों की जमीन खिसकी है। विभिन्न वर्गों के दावेदार लाटरी का इंतजार कर रहे थे।