आरा: प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर हत्या के प्रयास करने वाला निकला खुद का साला, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
Arrah, Bhojpur | Oct 7, 2026 घटना की वजह आपसी विवाद और पैसों का लेन-देन सामने आया है. जांच में यह बात सामने आई कि घायल व्यक्ति और गोली चलाने वाला आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं. खास बात यह है कि गोली चलाने वाला आरोपी घायल का साला निकला. गिरफ्तार आरोपियों में बक्सर जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र के महआर गांव निवासी ब्रजेश यादव व शाहपुर थाना क्षेत्र के चमारपुर गांव निवासी मंजय यादव है।