मड़ावरा: पिसनारी में मजदूरी करके लौटते समय 7 लोग फूड पॉइजनिंग से हुए बीमार, सीएचसी में इलाज जारी
तहसील मडावरा के पिसनारी में आज 20 अक्टूबर को शाम 4 बजे जिले से बाहर मजदूरी करके वापिस लौटते समय 7 लोग फ़ूडप्वायजनिग से बीमार हो गये। इसके बाद परिजनों के द्वारा सभी बीमार मरीजों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मडावरा में लाया गया। जहाँ पर सभी मरीजों का उपचार चल रहा है और स्वास्थ्य में सुधार बताया गया है।