मड़ावरा: कारीटोरन में नदी में मछली का शिकार करते समय 5 लोगों ने 2 लोगों की लाठी-डंडे से की मारपीट
मडावरा के कारीटोरन में 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे नदी में मछली का शिकार करते समय दो लोगों की 5 लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर दी। इसके बाद परिजनों को जब इस घटना की जानकारी चली तो थाना गिरार को सूचित किया गया तथा दोनों लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मडावरा में लाया गया। दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।