कौंच: ग्राम अंडा में बारिश से तिल की फसल बर्बाद, मुआवजा न मिलने पर किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Konch, Jalaun | Oct 21, 2026 कोंच तहसील के ग्राम अंडा में अधिक बारिश से तिल की फसल नष्ट होने के बावजूद मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। किसानों ने बुधवार दोपहर 2 बजे एसडीएम अभिनव कुमार को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मनोज कुमार को सौंपकर फसल नुकसान की जांच और मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गाटा संख्या 1067 और 1078 में तिल की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।