पचरुखी: बीडीओ ने पागुरकोठी में बन रहे खेल मैदान का निरीक्षण किया
पचरुखी प्रखण्ड क्षेत्र के पागुरकोठी गांव में मनरेगा के तहत बन रहे खेल मैदान का बीडीओ वैभव शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया गया। बीडीओ ने बताया कि यह खेल मैदान 9 लाख 70 हजार रुपए के प्रशासनिक स्वीकृति से से बन रहा है। इस खेल मैदान में रनिंग ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, बॉलीबॉल कोर्ट, ऊंची कूद, लम्बी कूद इत्यादि की सुविधाएं होंगी।