पचरुखी: बड़रम गांव से अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
सराय थाना पुलिस ने सोमवार की रात हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव से लड़की के अपहरण के मामले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अपहरण का आरोपित बड़रम निवासी नरेश महतो है। जो सराय थाना कांड संख्या 279/23 का नामजद आरोपित है। मंगलवार की दोपहर दो बजे बंदी को पुलिस ने सिवान कोर्ट में पेश किया।