पचरुखी: पपौर और बैसाखी से चार शराबी गिरफ्तार, जुर्माने के लिए सिवान भेजे गए
सराय थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के पपौर और बैसाखी से चार शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोपहर एक बजे मद्यपान के सभी आरोपियों फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण रूप से शराबंदी कानून लागू है।