पचरुखी: मोहम्मदपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक से गिरकर युवक हुआ घायल
मोहम्मदपुर गांव के समीप मंगलवार की संध्या सात बजे बाइक से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। घायल छपरा जिले के कोपा निवासी सतेंद्र कुशवाहा है। सतेंद्र कुशवाहा ऑफिस से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वह गिरकर जख्मी हो गया।