पचरुखी: एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तरवारा में जदयू नेताओं की बैठक
आगामी 21 जनवरी को सिवान गांधी मैदान में होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को ले तरवारा में जेडीयू नेताओं की एक बैठक आयोजित हुई। रविवार की दोपहर दो बजे जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में सम्मेलन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।