विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 35 बीएलओ को सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने समयपूर्व कार्य पूर्ण करने और 90 प्रतिशत तक ऑनलाइन उपलब्धि हासिल करने पर बीएलओ को सम्मानित करते हुए इसे राष्ट्रीय दायित्व के प्रति समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण बताया।