कोरांव: कोरांव बाजार में जल निकासी की व्यवस्था न होने से सैकड़ों बीघे धान की फसल डूबी, किसानों को बर्बादी की चिंता
कोरांव बाजार में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सैकड़ों बीघे धान की फसल जलमग्न हो गई है। लगातार तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद किसानों को अपनी फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है। नगर पंचायत कोरांव में जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने मुख्य सड़क पर भी घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी असुविधा हो रही है।