पत्रकार सन्तों की तरह मान और अपमान की परवाह किए बिना समाज और देश के सम्मान और भलाई के लिए अपना पूरा जीवन लगा देते हैं। समाज हित में पत्रकार का न कोई दोस्त होता है और ना ही कोई दुश्मन होता है। पत्रकारों का जीवन देश की सीमाओं पर डटे खड़े रहने वाले सैनिक की तरह होता है। लेकिन दो अंतर बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। एक -सैनिक को पता होता है उसका दुश्मन सामने है लेकिन पत्रकारों को पता नहीं होता दुश्मन कहां से निकल पड़ेगा। सैनिक की दोनों आंखे खुली होती हैं और काम के वक्त पत्रकार (टीवी) की एक आंख बंद होती है।
दूसरे-सैनिकों को वेतन मिलता है। और 85 प्रतिशत पत्रकार अवैतनिक काम करते है। जिसके कारण पत्रकारों का सन्तों के समान सम्मान होता था। अब मामला उलट हो गया है। पहले पत्रकारों का इंतजार होता था। अब पत्रकार इंतजार करने लगे हैं।
आज का ही देख लो *जिला प्रशाशन की ओर से (डीसी) दीपावली मिलन समारोह का समय साढ़े दस बजे का रखा गया था। और खुद डीसी साहब ग्यारह बजकर पचास मिनट तक कार्यक्रम स्थल पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नहीं पहुंचे। और पत्रकारों को खूब इंतजार कराया गया।
कुछ समय से हालात अलग तरह के बना दिए गए हैं । ये बदलाव क्यों?
आखिर इसका जिम्मेवार कौन है?
Palwal, Palwal | Nov 7, 2026