चौरीचौरा: चौरीचौरा पुलिस ने तेल चोरी के मामले में टैंकर और तेल किया बरामद
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के गोरखपुर फोरलेन पर देवीपुर गांव में पुलिस ने तेल चोरी का मामला पकड़ा है। पुलिस ने एक टैंकर, पेट्रोल व अन्य उपकरण बरामद किया और मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। थानेदार संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज तरकुलहा सौरभ झा, एसआई रजनीश मिश्रा पुलिस फोर्स को सूचना मिली कि देवीपुर ने टैंकर से तेल की चोरी की जा रही है।