झंगहा थाना क्षेत्र के बैजू डीहा निवासिनी सरिता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के कुसुम देवी, बंसबहादुर, गौतम, वकील ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते लात मुक्का और लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।