चौरीचौरा: करौता में जल निकासी की समस्या को लेकर विधायक ने किसानों और अधिकारियों के साथ की बैठक
चौरी चौरा विधानसभा के ब्रह्मपुर के करौता में रविवार को विधायक ई .सरवन निषाद ने मिश्रैलिया, जमरू, करौता, ठकुराइ मुंडेरा जद्दूपुर में वर्षों से जनहित में लंबित जल निकासी की समस्या को लेकर विधायक ने ग्रामीणों किसानों और अधिकारियों के साथ बैठक कर निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया। जल निकासी की समस्या की वजह से धान और गेहूं की बुवाई करने में दिक्कत होती थी।