चौरीचौरा: तरकुलहा मोड़ पर अज्ञात बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के तरकुलहा मोड़ पर सोमवार की शाम एक अज्ञात पल्सर बाइक ने एक साइकिल सवार अधेड़ को पीछे से टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया मिली जानकारी के अनुसार कैथवलिया निवासी बजरंगी पासवान उम्र 55 वर्ष साइकिल से तरकुलहा से फुटहवा जा रहे थे तभी तरकुलहा मोड़ पर एक अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दिया जिससे उनके सर और हाथ में हल्की चोटें आई हैं ।