पलवल के ओमेक्स सिटी स्थित मेडी चेक हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में है। अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। परिजन चिकित्सक और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे, वहीं पुलिस ने उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। पूरे दिन पुलिस और परिजनों के बीच बहस चलती रही। आखिरकार गांव की महिला सरपंच के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने तीन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की सिफारिश की है।
Palwal, Palwal | Nov 8, 2026