श्योपुर: भीखापुर रपटा पानी में डूबा, ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पार कर रहे, प्रशासन हादसे के इंतजार में
श्योपुर। जिला मुख्यालय से महज 12 किमी दूर स्थित सौंई से भीखापुर जाने वाला रपटा बीती रात्रि में आई मूसलाधार बारिश के चलते रविवार को शाम 4 बजे पानी में डूब गया है, जिसके कारण करीब 15 गांवो का सड़क सम्पर्क कट गया है, अमराल नदी के उफान पर आने से लगातार रपटा करीब 3 फीट पानी में डूबा हुआ है, लेकिन इस रपटे से कई ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हैं।