श्योपुर: पृथ्वी के राजा दक्ष प्रजापति ने की सृष्टि रचना, प्रजापति समाज ने मनाई भगवान दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती
प्रजापति की जयंती महोत्सव प्रजापति समाज ने बडे ही धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर श्री राम धर्मशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।