श्योपुर: 71 किग्रा वजनी कांवड़ लेकर 10 किमी चले शिवभक्त, पिपलेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
श्योपुर। श्रावण मास में शिवभक्ति में डूबी शिवनगरी में प्रथम बार रविवार को दोपहर 3 बजे कांवड़ यात्रा का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां जन जन की आस्था का केन्द्र नागदा नागेश्वर महादेव मंदिर से अविरल बहने वाली सीप नदी के कुंड से पवित्र जल भरकर शिवभक्तो ने कांवड़ यात्रा निकाली हैं।