'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आलीराजपुर पुलिस द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष से भव्य वाहन रैली निकाली गई। एसडीओपी डॉ. शक्तिसिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। थाना प्रभारी सोनू सितोले, आरआई बंशीलाल कन्नौजे व यातायात प्रभारी अर्जुन वास्कले सहित पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर आमजन को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे का सम्मान करने का संदेश दिया। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #AlirajpurNews #HarGharTiranga #AlirajpurPolice #AlirajpurUpdate