शिवपुरी नगर: करौंदी में पत्नी और ससुराल वालों ने व्यक्ति के साथ की मारपीट, घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
करौंदी के रहने वाले तुलाराम कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया की उसके ससुराली उसके पैसे नही दे रहे हैं। एवं पत्नि भी ससुरालियों के साथ मिली हुई है। बीते रोज पूर्व उसने जब अपने पैसे वापिस मांगे तो उसकी पत्नि ने ससुरालियों के साथ मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।