अशोक नगर: माधव भवन के जीर्णोद्धार कार्य का नपाध्यक्ष व सीएमओ ने किया निरीक्षण, आधुनिक होंगी सुविधाएं
अशोकनगर के पुराना बाजार स्थित माधव भवन के जीर्णोद्धार कार्य का गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मानोरिया ने निरीक्षण किया। यह भवन लंबे समय से नगरवासियों के विवाह एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सुलभ और किफायती स्थल रहा है, लेकिन समय के साथ इसकी स्थिति जर्जर हो गई थी। नगर पालिका द्वारा अब इसका तेजी से नवीनीकरण कराया जा रहा है।